फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चंदू बुढ़ेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की 15 साल पुरानी मशीनरी बदलेगी, निर्बाध होगी पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लांट की तीन यूनिट के सुधार पर खर्च होंगे 3.73 करोड़ रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चंदू बुढ़ेड़ा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) की तीनों यूनिट के नवीनीकरण और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस पर करीब 3. 73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत प्लांट की तीनों 100 एमएलडी क्षमता वाली यूनिट में पुराने पंप, नॉन रिटर्न वाल्व (एनआरवी), इलेक्ट्रो-मैकेनिकल उपकरणों और अन्य सहायक कार्यों को पूरा किया जाएगा।
चंदू बुढ़ेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तीन यूनिट काफी पुरानी हैं। यहां लगी मशीनरी और अन्य उपकरण करीब 15 साल पुराने हैं। ऐसे में कई बार संचालन में दिक्कत आती है। ऐसे में सर्दियों में यह काम गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण पूरा करने जा रहा है। योजना के तहत तीनों संयंत्र की पंप समेत अन्य उपकरणों को बदला जाना है। इसके अलावा प्लांट में फिल्टर मीडिया की ऊपरी परत भी बदली जाएगी। इसके लिए 0.45 से 0.70 मिलीमीटर आकार की फिल्टर सामग्री की आपूर्ति और स्थापना की जाएगी। इससे जल शोधन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। योजना को पूरा करने के लिए नौ महीने की चंदू बुढ़ेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कुल पांच यूनिट हैं। इसमें तीन यूनिट काफी पुरानी हैं। चंदू प्लांट से न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में जीएमडीए अपने पुराने संयंत्रों को बेहतर करने की तैयारी कर रहा है, जिससे गर्मियों में जल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि तीनों संयंत्रों में पंप समेत अन्य उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं। इन्हें बदलने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। कार्य आवंटित होने के बाद संबंधित एजेंसी को नौ महीने में काम पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि उपकरणों के बदलने से शहर में पेयजल आपूर्ति निर्वाध रुप से हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें