फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टूटी सड़कों से रोज खराब हो रहीं 15 सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को काफी परेशानी का करना पड़ रहा सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की टूटी सड़कों से सिर्फ यातायात ही प्रभावित नहीं हो रहा है बल्कि इससे सिटी बसों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। टूटी सड़कों की वजह से रोजाना गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की 10 से 15 बसें खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जीएमसीबीएल के पास अभी 150 बसे हैं। सभी सिटी बसें लो फ्लोर हैं। बारिश के बाद होने वाले जलभराव और गहरे गड्ढों से गुजरने के दौरान लो फ्लोर सिटी बसों में वायरिंग व प्लग में पानी भर जाता है। पानी की वजह से वायरिंग में नमी भी बन जाती है। इसी वजह से सिटी बसें खराब हो जाती हैं। इसके साथ ही गड्ढों में पड़े पत्थरों और जलभराव में जाने से बसों में टूट-फूट हो जाती है
विज्ञापन

बसों में खराबी आने से अपने निर्धारित समय पर स्टॉप पर नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूटों को अस्थायी रूप से डायवर्ट भी किया गया है। प्रबंधन की तरफ से बसों को उनके पास के रूटों पर भी लगाया जा रहा है।।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में शहर की सड़कों पर होने वाले जलभराव के कारण सिटी बसों में तकनीकी समस्या आ जाती है। वहीं बसों में टूट-फूट की समस्या भी बढ़ जाती है। कुछ रूटों पर अस्थायी तौर पर बदलाव भी किए जाते हैं।
- राजीव नागपाल, डिपो मैनेजर सेक्टर-10, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें