फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15 बांग्लादेशी हिरासत में लिए, मानेसर डिटेंशन सेंटर भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
तार की बाड पार कर और सुरंग के जरिये भारत में घुसे थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 15 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा गया। सभी बजघेड़ा थाना इलाके से पकड़े गए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के पास बांग्लादेश से संबंधित पहचान पत्र मिले हैं। प्रारंभिक जांच में उनके पास भारत में रहने के लिए जरूरी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है।पूछताछ में पता चला कि ये लोग दलाल के जरिए पश्चिम बंगाल में दाखिल हुए थे। उन्होंने पानी, तार बाड़ और सुरंग के जरिए वहां प्रवेश किया फिर काम की तलाश में गुरुग्राम आए। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि विदेशी नागरिकों की पहचान हो सके। उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



500 से अधिक लोग की जांच के बाद पकड़े गए आरोपी


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एटीएस की बीते सप्ताह हुई कार्रवाई के बाद गुरुग्राम पुलिस ने अपने इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान 500 से अधिक लोगों को चेक किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पहले की तरह ही इन सभी को भी डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें