युवक से बाइक लूट बदमाश फरार
फर्रुखनगर। खंड के गांव ख्वासपुर क्षेत्र में गुरुग्राम-पटौदी स्टेट हाईवे पर अज्ञात तीन बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों ने बाइक सवार युवक को हथियार दिखाकर बाइक लूट फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घोषगढ़ निवासी अनिल ने बताया कि वह अपने छोटे भाई संदीप की बाइक को लेकर झुंडसराय से घर के लिए कारगिल वेयर हाउस ख्वासपुर से चला था। जब वह गुरुग्राम-पटौदी स्टेट हाईवे पर पहुंचा, तो पीछे से आ रही बाइकपर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो
--------------------------------------------------------
ख्वासपुर में पेड़ काटने का मामला पहुंचा सीएम विंडो
फर्रुखनगर। भाजपा सरकार भले ही आम लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए दम भरती हो, लेकिन फर्रुखनगर खंड के कर्मचारियों और अधिकारियों पर सीएम विंडो में दी शिकायतों का भी कोई असर नहीं होता दिखाई दे रहा है, जिससे शिकायतकर्ता सीएम विंडो के माध्यम से शिकायतों का निपटरा कराने के लिए अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगे हैं। गांव ख्वासपुर निवासी रामनिवास यादव ने गत 20 जुलाई को सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव के सरपंच प्रहलाद यादव ने गांव के पंचायत घर व होलिका दहन स्थल पर अमर शहीद डालचंद प्रजापति की याद में लगाए गए करीब 8 साल पुराने पीपल को काट दिया है, जबकि 15 साल पुराने बरगद के हरे पेड़ बिना वन विभाग की सहमति से कटवा दिया। बाबा बेरकी आश्रम को खुर्द बुर्द करने की शिकायत संबंधित अधिकारियों से लेकर मंत्री की थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ब्यूरो