गुरुग्राम। सुपर-100 योजना के तहत इस बार जिले से 141 छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही आज से विद्यार्थी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इस योजना के दूसरे चरण में प्रदेशभर से कुल 2,113 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन सभी छात्रों के लिए परीक्षा अलग-अलग बैच में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक बैच में करीब 700 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में निर्धारित तिथियों के अनुसार किया जाएगा, जिसमें छात्रों को समय और केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और चयनित विद्यार्थियों को योजना के तहत मुफ्त कोचिंग, आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। संवाद