फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 140 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद , दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन




फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव घाटा पुल के ऊपर फिरोजपुर झिरका क्राइम सेल की टीम ने दो शराब तस्कर को 140 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


वहीं क्राइम सेल के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फिरोजपुर झिरका क्राइम सेल की टीम दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग कंटेनर में शराब की पेटी भरकर राजस्थान की तरफ जाएंगे । क्राइम ब्रांच के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने टीम गठित कर एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही 10-15 मिनट बाद उजीना की तरफ से कंटेनर आता दिखाई दिया टीम ने रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को वापस मोड़ने लगा। लेकिन जवानों ने गाड़ी को मोड़ने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया। कंटेनर के अंदर 140 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। दोनों आरोपी का नाम पता पूछने पर गाड़ी चालक कासम पुत्र भवरु निवासी लुखू थाना धोरीमन्ना जिला बाड़मेर राजस्थान, दूसरे परिचालक ने अपना नाम सुभाष खान पुत्र मुल्तान खान निवासी भी मिथेड़ा खुर्द थाना धोरीमना जिला बाड़मेर राजस्थान बताया। वहीं जांच अधिकारी जमशेद ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें