फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 14 शिक्षक बिखेरेंगे कला के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के 14 शिक्षक अब प्रदेश स्तर पर कला के रंग बिखेरेंगे। जिला स्तरीय रंगोत्सव का परिणाम जारी हो चुका है। रंगोत्सव में विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 14 शिक्षकों का चयन प्रदेश स्तर के लिए किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। वहीं, इस बार हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने शिक्षकों की कला को मंच दिया है। उप जिला परियोजना संयोजक विजय पाल सिंह ने बताया कि 20 से 22 फरवरी को प्रदेश स्तर का आयोजन किया जाएगा। जिले के जैकबपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसका ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। विजेता प्रतिभागी जैकबपुरा के स्कूल में प्रस्तुति देंगे।
ये रहे परिणाम
संगीत वादन- जैकबपुरा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की शिक्षिका संगीता व ललित किशोर प्रथम रहे, अर्जन नगर स्कूल से कविता दूसरे स्थान पर, कासन स्कूल से शिवानी सिंह तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

लोक संगीत- अर्जन नगर स्कूल की शिक्षिका कविता प्रथम रही। दौलताबाद के स्कूल की कामिनी द्वितीय रही। पंचगांव के स्कूल की प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।
वाद्य संगीत- जैकबपुरा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की संगीता प्रथम रही।
लोक नृत्य- जैकबुपरा के स्कूल की शिक्षिका संगीता व शिक्षक सतीश कुमार प्रथम रहे। जैकबपुरा स्कूल की प्रेमिला द्वितीय रही। एससीईआरटी की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
शास्त्रीय वाद्य संगीत- जैकबपुरा की संगीता प्रथम रही। कादीपुर स्कूल की गीता वर्मा द्वितीय स्थान पर रही।
विजुअल आर्ट-टूडी- सेक्टर 4-7 स्कूल की शिक्षिका प्रीति सैनी व शिक्षक राजेश खन्ना प्रथम रहे।, कांकरोला स्कूल की मंजू कुमारी द्वितीय, जैकबपुरा की प्रमिला तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें