विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में लेंगे हिस्सा
गुरुग्राम। एससीईआरटी के दिशा-निर्देशों के तहत डाइट गुरुग्राम के नेतृत्व में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय 4/8 मारला में योग ओलंपियाड आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाइट प्राचार्य व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सुमिता रांगी की अध्यक्षता तथा डीआरयू इंचार्ज अरुण कुमार राघव की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता छठी से आठवी तक के बालक-बालिका और नौंवीं से दसवीं कक्षा तक के बालक-बालकिओं को अलग-अलग वर्गों में हुई।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के छठी से आठवीं कक्षा में छठी की दिव्या पहले, सातवी की हर्षिता दूसरे, सातवीं की अन्नू तीसरे और छठी की प्रियांशी चौथे स्थान पर रही। बालक वर्ग में आठवीं का निशांत पहले, छठी का मोकिम दूसरे और आठवी का नितिन तीसरे स्थान पर रहा। नौवीं से 10वीं के बालिका वर्ग में नौवीं की मीनाक्षी ने पहला, 10वीं की अंजलि ने दूसरा, नौवीं की कविता तीसरी स्थान पर रही। वहीं, बालक वर्ग में सोहना का अर्जुन पहले, नौवीं का जीवांश दूसरे, नौवीं का रमन तीसरे और फरमान चौथे स्थान पर रहा। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी 30 मई को राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों से पहुंचे विद्यार्थियों ने योगासनों की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। अध्यक्षीय संबोधन में डायट प्रधानाचार्य ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनकी एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वे शिक्षा पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। निर्णायक मंडल में आयुष विभाग से अजीत एवं शिक्षा विभाग से विभिन्न शारीरिक शिक्षक शामिल हुए। चारों ब्लॉकों से आए विजेता विद्यार्थियों ने योग आसनों की जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।