फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने अरावली में बने 14 मकानों में की तोड़फोड़

विज्ञापन
मानेसर क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों में अवैध रुप से बनाये गए मकानों को तोड़ती हुई वन विभाग की जेसी - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। वन विभाग ने शुक्रवार को मानेसर क्षेत्र अंतर्गत अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध मकानों को धराशायी कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के कड़े पहरे में जेसीबी मशीनों की मदद से वन विभाग ने अरावली में बने 14 मकानों में तोड़फोड़ की। यह सभी निर्माण अवैध रूप से किए गए थे। इसके लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने मानेसर के नायब तहसीलदार जगदीश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाने व तोड़फोड़ अमले में वन विभाग गुरुग्राम के रेंज अधिकारी कर्मबीर मलिक, सोहना के रेंज अधिकारी अनिल कुमार, हेलीमंडी के रेंज अधिकारी अफजल खान, वन खंड अधिकारी मानेसर रामकिशन समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध का भी प्रयास किया लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। मालूम हो कि अरावली पहाड़ी क्षेत्र का कुछ हिस्सा मानेसर गांव के अंतर्गत भी आता है। गांव के कई लोगों ने अपने घरों की सीमा को बढ़ाते हुए पहाड़ी क्षेत्र की जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस बारे में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में भी शिकायत पहुंची थी, जिस पर एनजीटी ने भी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इसी के तहत शुक्रवार को दोपहर में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें