फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमटीपी किट मामले में 13 वां मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोपर पर मारा छापा, प्रतिबंधित किट जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की रात मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापा मारा और अवैध रूप से गर्भपात कराने के काम आने वालीं दवाएं पकड़ीं। विभाग के मुताबिक अब तक यह 13 वीं कार्रवाई मानी जा रही है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध एमटीपी किट की बिक्री और उपयोग गंभीर अपराध है। विभाग ने नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को दें। जिले के एमटीपी व पीएनपीटी केंद्रों पर सख्त कार्रवाई जारी है। जांच करते पकड़े जाने पर एफआईआर और भारी जुर्माना लगेगा। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले में लिंगानुपात में सुधार लाया जा सके। इसके लिए पीसीपीएनडीटी कानून का सख्ती से पालन हो। इसी सख्ती के चलते विभाग ने दो पीएनडीटी केंद्रों पर दबिश देकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन








जिले के एमटीपी व पीएनपीटी केंद्रों पर सख्त कार्रवाई जारी है। जांच करते पकड़े जाने पर एफआईआर और भारी जुर्माना लगेगा। यदि किसी को अवैध एमटीपी केंद्र की जानकारी मिले तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- डाॅ. जयप्रकाश, नोडल अधिकारी एमटीपी, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें