फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी की 50 धनुर्धर स्टेट चैंपियपनशिप में लगाएगी निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-
विज्ञापन


साइबर सिटी की 50 धनुर्धर स्टेट चैंपियपनशिप में लगाएगी निशाना
-31 अगस्त से शुरू होने वाली 37वीं स्टेट चैंपियनशिप के लिए रविवार को गुरूग्राम टीम का हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच उमरा (हिसार) में आयोजित होने वाली 37वीं राज्य स्तरीय महिला तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए गुरूग्राम जिले से 50 धनुर्धर निशाना लगाती नजर आएगी। रविवार को गुरुग्राम में ट्रायल में अलग अलग वर्ग में 50 तीरंदाजों का टीम के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार को जिला तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित हुए ट्रायल में जिलेभर से 100 से ज्यादा महिला तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। तीरंदाजी कोच कपिल कौशिक की निगरानी में अंडर-9, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर वर्ग में महिला तीरंदाजों ने इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड में ट्रायल लिए गए। सभी वर्गो में बेस्ट-4 के प्रदर्शन के आधार पर तीरंदाजों का चयन किया गया। अंडर-14 इंडियन राउंड में दीपशिखा ने पहला, देविशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिकर्व राउंड में श्वेता खटाना ने पहला स्थान हासिल किया। कंपाउंड राउंड में तनिष्का ने पहला स्थान पाया। जिला तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने बताया कि उनके सेंटर की 8 लड़कियों का चैंपियनशिप के लिए टीम में चयन हुआ है। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव टीपी शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए गुरुग्राम की टीम को 31 अगस्त को ही उमरा के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें