फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन्या अग्रवाल ने जीती राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नन्हीं आन्या ने जीती राज्य शतरंज प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में चल रही 2 दिवसीय 7वीं हरियाणा राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें हरियाणा से करीब 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम की 9 वर्षीय आन्या अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से 4 अंक लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उसने खेल की शुरुआत में उससे कई साल बड़े खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा दिए। इस अवसर पर साउथ सिटी क्यू ब्लॉक में चैलेंजर्स चैस क्लब नामक अकादमी का द हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश ने उद्घाटन किया। पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा और फरीदाबाद के सुरिंदर छिकारा के आलावा जिला चैस एसोसिएशन के संगठन सचिव एडवोकेट राजपाल चौहान, सुषमा चौहान, चीफ ऑर्बिटर नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहा परिणाम
गुरुग्राम की आन्या अग्रवाल पहले, तनिष्का कोटिया दूसरे, फरीदाबाद की इशिका अरोड़ा तीसरे, हस्सी छिकारा चौथे स्थान पर रही। हिमाक्षी चौहान पांचवें, नव्या तायल छठे, नव्या गोयनका सातवें, रिया धमीजा आठवें, डोरी शर्मा नवें और रिधिका कोटिया दसवें स्थान पर रहीं। नरेश शर्मा ने बताया कि पहले चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें