फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साउथ सिटी-1 में अवैध तरीके से लगे 13 गेट तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रतर्वन शाखा (डीटीपीई) ने साउथ सिटी एक लाइसेंस काॅलोनी में अवैध रूप से लगे गेटों पर मंगलवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की। अंदरूनी सड़कों पर लगे 13 गेटों को उखाड़ दिया गया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि लाइसेंस वाली कॉलोनी साउथ सिटी-1 में अंदरूनी सड़क पर लगे 13 बिना इजाजत गेटों को तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर शिकायत मिली थी कि ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर लिया गया है, उसे भी तोड़ दिया गया। साउथ सिटी एक स्थित कई ब्लॉक की 9 मीटर और 12 मीटर सड़कों पर बिना विभाग की स्वीकृति के अवैध रूप से सुरक्षा के नजरिए से गेट लगा दिए गए थे लेकिन ये गेट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। अलग-अलग ब्लाॅक में शाम के समय गेटों को बंद कर देते थे, जिसकी वजह से लोगों को रात में इमरजेंसी की स्थिति में घूम-फिरकर जाना पड़ता था। कई जगह तो गेटों को स्थायी तौर पर भी बंद किया हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें