फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जून में भी पकड़े गए थे 13 बांग्लादेशी नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई जून महीने में भी चली थी। अपराध शाखा टीमों ने 14-15 जून को 800 से अधिक लोगों के दस्तावेज चेक किए। इस दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। सभी बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसे और गुरुग्राम में रह रहे थे। इन सभी को निगरानी में सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन


गुरुग्राम में अवैध रूप से रहते हुए पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई 16 जुलाई को शुरू हो गई। इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मी की अगुवाई में 23 अन्य पुलिसकर्मियों की टीम इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर 16 जुलाई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से नई दिल्ली- माल्दा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन से इन सभी को लेकर टीम रवाना हो गई है। पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में संबंधित टीम के हवाले गुरुग्राम पुलिस ने इन सभी को किया। वहां से इन्हें बॉर्डर से बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

संदिग्ध की सूचना पुलिस को दें
गुरुग्राम पुलिस की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें