फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दसवीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर दी 12वीं की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-फर्जीवाड़े के मामले में जिले के 11 छात्रों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दसवीं कक्षा के फर्जी दस्तावेज बनवाकर कोरोना काल में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 11 परीक्षार्थियों के खिलाफ नूंह शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव द्वारा 24 मार्च 2022 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध जांच विभाग पंचकुला को शिकायत दी गई थी। इसकी जांच के बाद शुक्रवार को नूंह शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 के चलते शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2021 में दसवीं व 12 की परीक्षाएं रद्द करते हुए निर्देश दिए गए थे कि संबंधित स्कूल अपने परीक्षार्थियों की असेसमेंट बोर्ड में भेजेगा और बोर्ड ने उस असेसमेंट के आधार पर बच्चों को नंबर देकर परीक्षा का परीणाम घोषित किया था। इस दौरान 12वीं की परीक्षा देने वाले जिले के 11 विद्यार्थी ऐसे पाए गए जिनकी दसवीं पास के दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस ने ऐसे सभी 11 विद्यार्थियों के नाम मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

-
विद्यालयों की भूमिका पर भी सवाल:
जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि विद्यालयों द्वारा भी ऐसे परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश के समय परीक्षा की पात्रता से संबंधित दस्तावेज जांचने के बाद ही प्रवेश दिया जाना चाहिए था। जांच का विषय यह है कि माध्यमिक प्रमाण-पत्र परीक्षार्थियों को किस माध्यम से उपलब्ध हुए। ऐसे माध्यमों का पता करना तथा उन पर रोक लगाना अति आवश्यक है, क्योंकि इन माध्यमों के प्रलोभनों के कारण परीक्षार्थियों के आर्थिक शोषण के साथ-साथ उनके भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रलोभनवश ऐसे माध्यमों का शिकार छात्र भी दोषी है, क्योंकि इन्हीं के कारण ऐसे माध्यमों को बढ़ावा मिल रहा है। जिन विद्यालयों द्वारा नियमों के विरुद्ध माध्यमिक फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर ऐसे परीक्षार्थियों को अप्रैल 2021 की परीक्षाओं हेतु सम्मिलित करवाया गया था, उनकी जिलावार विद्यालय व विद्यालयी परीक्षार्थियों की सूची, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां के अनुसार पूरे प्रदेश के 92 विद्यालयों के 129 परीक्षार्थी दोषी पाए गए है।
विज्ञापन

इन 11 छात्रों पर केस:
जिले में मोहम्मद साहिल (सैनी शिक्षा निकेतन स्कूल खेड़ला), सादिक (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका), जाबिद, इमरान, औसामा बिलादेन, मोहम्मद आकिफ हुसैन (यासीन खान मेव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह), गायत्री, शगुन परमार (चंद्रावती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू), अनुराधा (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू), अंजुमन व इनामुल हसन (प्रभात सीनियर सैकेंड्री स्कूल छछेडा) के छात्रों द्वारा दसवीं कक्षा की फर्जी प्रमाण पत्र से 12वीं कक्षा में दाखिला लेकर परीक्षा दिलवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें