फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समाजसेवी स्वर्गीय प्रभ दयाल मल्होत्रा की पुण्य स्मृति में भीम नगर स्थित मेयर राजरानी मल्होत्रा के कैंप कार्यालय के अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में नागरिकों ने हिस्सा लिया। यह शिविर पंजाबी बिरादरी महासभा (गुरुग्राम) और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया था जिसमें कुल 125 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।

नागरिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर आदि संबंधी परीक्षण किए। महिलाओं के लिए विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत आयु के अनुसार निशुल्क रक्त एवं मूत्र जांच की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का प्रारंभिक चरण में पता लगाया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तिलकराज मल्होत्रा, डॉ. सुभाष खन्ना, डॉ. एनपीएस वर्मा, डॉ. जॉय चक्रवर्ती, डॉ. विक्रांत खन्ना, डॉ. नीती कुमार खन्ना तथा डॉ. मधुर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें