फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्नास्टिकि स्पर्धा में 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेल एवं युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में बालक व बालिका वर्ग में जिला स्तरीय अंतर केंद्र जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम बड़खल व खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला ने किया। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक अनीता भाटिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फ्लोर एक्सरसाइज, रिदमिक, आर्टिस्टिक, एक्रोबेटिक्स इवेंट कराए गए। प्रतियोगिता का आयोजन बलराम कुमार जिम्नास्टिक प्रशिक्षक की देखरेख मे किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सेवानिवृत उपनिदेशक खेल विभाग अशोक सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अंडर-15 लड़कों के वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज मे विशाल रावत प्रथम, मदन ठाकुर द्वितीय और संजय तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कों के फ्लोर एक्सरसाइज मुकाबले में रितिक शर्मा प्रथम, हरीओम द्वितीय तथा सुहेद अख्तर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 लड़कों के एक्रोबेटिक्स मुकाबले मे देव कुमार दास तथा राहुल मांझी, सागर झा प्रथम रहें तथा सोबित व अमन शेखावत द्वितीय स्थान पर रहे । अडर-9 लड़कों के फ्लोर एक्सराइज मुकाबले मे मनित प्रथम, नवनीत कुमार द्वितीय तथा हर्षित तृतीय स्थान पर रहे । अंडर-11 लड़कों के फ्लोर एक्सराइज मुकाबले में आदित्य प्रथम, प्रत्यक्ष द्वितीय तथा आरव तृतीय स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें