फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन करोड़ की लागत से बनेगा नया रूडसेट संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा तीन करोड़ की लागत से बनेगा नया रूडसेट संस्थान
विज्ञापन

-भवन के बारे में बैठक में दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रूडसेट संस्थान गुरुग्राम जिला की समिति समीक्षा बैठक सोमवार को सिंडिकेट बैंक के एजीएम ब्रजेश गौतम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में रूडसेट संस्थान का नया भवन के बारे में जानकारी दी गई। जो करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से नवादा फतेहपुर में बनाया जा रहा है, जो निर्माण के अंतिम चरण में है। यह नया भवन विश्व स्तरीय होगा।
विज्ञापन

बैठक में रूडसेट संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने समिति के अध्यक्ष ब्रजेश गौतम व अन्य सदस्यों का स्वागत किया और अध्यक्ष की अनुमति से संस्थान की प्रगति के बारे में बताया और कहा कि संस्थान सितंबर तिमाही तक 15 उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये गए। जिसमें 399 उद्यमियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया गया। सितंबर तिमाही तक 239 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न कार्यों में अपना व्यवसाय स्थापित करने में सफल हुए हैज। जिसमें 37 उद्यमियों ने बैंक ऋण प्राप्त किये हैं। संस्थान की प्रगति पर सभी ने संतुष्टि जाहिर की । इस अवसर पर एसएन शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्व हरियाणा ग्रामिण बैंक, आरसी नायक, अग्रणी जिला प्रबंधक, मनोज गौड़, मंडल प्रबंधक, केनरा बैंक, रमाशंकर पांडे, मुख्य प्रबंधक, केनरा बैंक समेत कई अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन

------कृष्ण कुमार-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें