फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में ठेके पर लगे कर्मियों की आज से शुरु होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम में ठेके पर लगे कर्मियों की आज से जांच शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम में ठेके पर लगे कर्मचारियों की जांच सदन की बैठक में वार्ड-34 के पार्षद आरएस राठी की अध्यक्षता में गठित टीम मंगलवार से शुरू करेगी। इसको लेकर टीम ने सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच करने की कवायद शुरू की। गठित टीम ने इससे पहले निगम के सभी कर्मचारियों से उनकी पूरी जानकारी के लिए एक फॉर्म भी जमा करवाया था। उन्हीं फॉर्मों के आधार पर कमेटी कर्मचारियों की जांच करेगी। जांच में कमेटी कर्मचारियों का एक-एक कर साक्षात्कार लेगी।
नगर निगम सदन की पहली बैठक में वार्ड-34 के पार्षद आरएस राठी ने निगम में ठेके पर लगे कर्मचारियों पर सवाल उठाते हुए निगम अधिकारियों पर घोटाला करने का आरोप लगाया था। सदन की बैठक में सभी पार्षदों ने निगम में ठेके पर लगे कर्मचारियों की जांच करने की मांग की थी। जिस पर मेयर मधु आजाद ने पांच सदस्यों की एक टीम का गठन किया, जिसमें चार पार्षद और एक निगम अधिकारी को शामिल किया गया। उस घटना के एक वर्ष बीत जाने के बाद कमेटी अब इनकी जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप, अधिकारी जांच में कमेटी का नहीं कर रहे सहयोग
कमेटी के चेयरमैन आरएस राठी ने निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि निगम अधिकारी टीम का कर्मचारियों की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण जांच में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि ठेके पर लगे कर्मचारियों का साक्षात्कार लेना है, जिसके लिए निगम उन्हें निगम कार्यालय में कोई जगह उपलब्ध नहीं करवा रहा है लेकिन कमेटी अब मंगलवार से अपनी जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें