फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का आरोपी कांस्टेबल पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप का आरोपी कांस्टेबल पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

-मथुरा के गुरुग्राम पुलिस काट रही खाली हाथ चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। महिला मानेसर थाना पुलिस नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी उत्तर प्रदेश मथुरा में तैनात कांस्टेबल को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गुरुग्राम पुलिस मथुरा के खाली हाथ चक्कर लगाकर लौट आई। पुलिस को आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इसके चलते पुलिस पर स्थानीय पुलिस की मदद मांग रही है।
विज्ञापन

थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षण सरोज ने बताया कि पुलिस टीम मथुरा जाकर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुग्राम लाएगी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस यूपी पुलिस से भी संपर्क साध रही है। पीड़ित महिला की करीब दो साल पहले फेसबुक पर कांस्टेबल से दोस्ती हुई थी। वर्ष 2017 में पीड़िता को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर गुरुग्राम बुला लिया और एक होटल के कमरे में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी कांस्टेबल लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे तंग आकर पीड़िता ने महिला थाना मानेसर पुलिस को शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें