खेल प्रतियोगिता की
तैयारियों पर हुई चर्चा
गुरुग्राम। खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग की बैठक हुई। बैठक में जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता का समय और स्थान बताया गया।
खेल प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी महेंद्र डीपी ने बताया कि बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा व स्थान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसमें 17 से 20 अगस्त तक बालक वर्ग व 23 को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होनी सुनिश्चित की गई। एथलेटिक्स प्रतियोगिता देवी लाल स्टेडियम में होगी व अन्य प्रतियोगिताएं सिकंदरपुर सरकारी स्कूल में आयोजित होंगी। इसमें कबड्डी, सर्कल कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी। ब्यूरो