फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑपरेशन आक्रमण में 121 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस ने आपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत पुलिस टीम ने 17 भगौड़ा अपराधियों के साथ 121 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के वाहन व अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देश पर सभी पुलिस उपायुक्तों की देखरेख में अपराध शाखाओं, थाना प्रबन्धकों, पुलिस चौकी प्रभारियों सहित गुरुग्राम पुलिस की *कुल 169 पुलिस टीमों ने यह सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान चोरी करने वाले आरोपियों, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ रखने व बेचने वालों, जुआ खेलने और खिलाने वालों, वांछित अपराधियों, साइबर ठगी सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम की ओर से छह घंटे तक यह अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान यह हुआ बरामद

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 2 कार , 1 गाड़ी (ईको), 4 मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड्स, 11 सिम कार्ड्स, 5 बाइक, 1 स्कूटी, 9 आयरन जैक, 20 किलोग्राम लोहा सरिया, अवैध शराब (14.5 बोतलें देशी शराब, 46.75 बोतलें अंग्रेजी शराब व 9 बोतलें बियर), 465 ग्राम गांजा, 1.06 ग्राम एमडीएमए , 02 हुक्के, 02 पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू, 28640 रुपयों की नगदी, 02 नोटपैड, 01 सफेद पेपर, 05 पैन, 01 कार्बन, 01 डायरी व 02 देशी कट्टे बरामद किया है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 295 वाहनों के गलत लेन में चलने के लिए चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें