सोहना। लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर करानी चाहिए। इससे बीमारियां होने पर इलाज संभव हो सके। यह बात सोहना नगरपरिषद के पार्षद संदीप सिंगला पिंटू ने लायंस क्लब सोहना सिटी द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों के समक्ष कहीं। रविवार को कस्बे के धार्मिक तीर्थ स्थल शिव कुंड पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन लायंस क्लब सोहना सिटी के तत्वावधान में किया गया था। इसमें 120 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आशीष गर्ग, मयंक जैन, भूपेंद्र डागर, अनमोल जैन, राजीव गर्ग, गौरव सिंगला, अनुराग कंसल, रविन्द्र गोयल रब्बन, डॉ. तपन अग्रवाल आदि के अलावा कमल सिंगला, सौरभ सिंगला आदि मौजूद रहे। संवाद