फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-जेवर एयरपोर्ट बस सेवा अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना तीन महीने बाद भी फाइलों में अटकी है। हरियाणा रोडवेज ने अप्रैल में गुरुग्राम और फरीदाबाद से सीधी बसों की घोषणा की थी, लेकिन जेवर एयरपोर्ट के कॉमर्शियल ऑपरेशंस (उड़ानों) में हो रही देरी के कारण इसे होल्ड पर रखा गया है। फिलहाल गुरुग्राम और नोएडा के बीच हरियाणा रोडवेज की कोई सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में यात्रियों को पहले दिल्ली या अन्य स्थानों तक पहुंचना पड़ता है, जिसके कारण समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। डिपो की महाप्रबंधक गायत्री अहलावत का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट के लिए बस सेवा शुरू करने को लेकर मुख्यालय स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर बैठकें हो चुकी हैं और यात्रियों की संभावित संख्या को लेकर सर्वे भी किया गया है। जैसे ही मुख्यालय से अंतिम निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें