फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से नाराज कर्मियों ने 8 व 9 जनवरी को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक राज्य स्तरीय हड़ताल के बावजूद अगर विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एचएसवीपी में कार्यरत कर्मचारियों की कई महीनों से लंबित मांगे हैं जिसे लेकर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं। बुधवार को हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में सभा हुई, जिसमें यूनियन प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर ने कहा कि कर्मचारियों ने 12 लंबित मांगों को ध्यान में रखते हुए विभागीय अतिरिक्त मुख्य अभियंता से मुलाकात की। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक अधिकारियों को 15 दिनों का समय दिया गया है। सर्कल प्रधान वेद सैनी ने बताया कि अगर अधिकारियों ने इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की तो 8 व 9 जनवरी को दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। बैठक में राजबीर नागर, सुरेंद्र सिंह, मशरा सिंह, राजेंद्र शर्मा, सुभाष, जीत बहादुर, घीसाराम, राजेंद्र प्रसाद, धीर सिंह नागर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें