फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय को बाहर किए जाने के बाद दोनों पक्षों के नेताओं ने चुप्पी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय चौटाला को बाहर किए जाने के बाद दोनों पक्षों ने चुप्पी तोड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में चल रही रार में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बंट गए हैं। इतना ही नहीं, सांसद दुष्यंत चौटाला एवं उनके अनुज दिग्विजय चौटाला के निष्कासन के बाद से चुप्पी साधे नेता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव अजय चौटाला को निष्कासित किए जाने के बाद मुखर हो गए है। दोनों पक्षों के नेता अजय चौटाला और अभय चौटाला के खिलाफ आरोप लगाने के लिए आगे आने शुरू हो गए हैं, जबकि कल तक ये नेता कह रहे थे कि ये चौटाला परिवार के घर का मामला है इस बारे वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं गुरुग्राम के पूर्व विधायक गोपी चंद गहलोत ने कहा, अजय चौटाला पार्टी संगठन के समकक्ष संगठन खड़ा करने में लग गए थे। इस कारण उनके खिलाफ पार्टी को निष्कासन जैसी कार्रवाई करनी पड़ी, क्योंकि यह पूरी तरह अनुशासनहीनता थी। उन्होंने कहा कि वह एवं पार्टी की गुरुग्राम जिला इकाई उसी पक्ष में रहेगी जहां पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर दुष्यंत चौटाला को पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रदेश इनेलो के प्रवक्ता पद से त्यागपत्र देने वाले दलबीर धनखड़ ने कहा कि कुछ लोगों ने पार्टी हाईजैक कर ली है। ऐसे लोग पार्टी संविधान का उल्लंघन करके काम कर रहे हैं। उन्होंने अजय चौटाला के निष्कासन को पूरी तरह पार्टी के संविधान के विपरीत करार दिया।उन्होंने चुनौती दी कि अजय चौटाला को पार्टी से निकालने वाले विधायक नैना चौटाला को पार्टी से निष्कासित करके दिखाए। दरअसल नेता प्रतिपक्ष का पद जाने का खतरा देखकर वह नैना एवं अन्य विधायकों को पार्टी से निकालने की हिम्मत नहीं जुटा रहे। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को स्पष्ट हो जाएगा पार्टी के कौन-कौन नेता एवं कार्यकर्ता किसके साथ हैं। उस दिन दोनों पक्षों ने बैठक बुलाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें