डाक विभाग का सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी/हेलीमंडी। डाक विभाग की लापरवाही के चलते कस्बा हेलीमंडी व पटौदी क्षेत्र के डाकघरों का कामकाज पिछले एक पखवाड़े से ठप है। इससे ग्रामीण स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री तक नहीं भेज पा रहे हैं। पिछले माह 27 जून से डाक सेवाएं बंद हैं। हालांकि, 13 जुलाई को डाक सेवाएं शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पैसों का लेन देन तो शुरू हो गया पर डाक विभाग का सर्वर खराब चल रहा है। निवासी उमाशंकर ने बताया कि उन्हें खाता खुलवाना था, लेकिन सिस्टम खराब होने की वजह से डाककर्मियों ने साफ मना कर दिया। बिमला, नरेश रश्मि का कहना है कि जब भी वह डाकघर आते हैं, तो कर्मचारी कोई भर सीधा जवाब नहीं देते हैं। हर बार कहते हैं कि पता नहीं सर्वर कब ठीक होगा। नया सॉफ्टवेयर डालने से समस्या आ गई है। जब ठीक होगा, तो बता देंगे।