23वें दिन सिलोखरा आंदोलन को कई खापों ने दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा कार्यालय के खिलाफ सिलोखरा के ग्रामीणों का धरना 23वें भी दिन जारी रहा। खाप पंचायतों के प्रधानों ने समर्थन देकर ऐलान किया है कि यदि सरकार नहीं माने, तो राष्ट्रव्यापी महापंचायत बुलाई जाएगी। जिसके बाद आर-पार की लड़ाई होगी। धरने का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मुकेश शर्मा ने किया। सिलोखरा ग्राम पंचायत की 12 एकड़ जमीन पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गांव का विकास कराने व प्रस्तावित भाजपा कार्यालय और ग्रुप हाउसिंग को अंयत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले साल से ग्रामीण आंदोलन चला रहे हैं। सिलोखरा समेत 360 गांवों के नागरिकों का धरना बुधवार को 23वें दिन भी जारी रहा।
........राजेश राव