फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुरुग्राम जिला के 11 गांव भी होंगे लाल डोरा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। करनाल जिले के सिरसी गांव के बाद अब गुरुग्राम जिले के 11 गांव लाल डोरा मुक्त होंगे। इन 11 गांवों का सर्वे करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम मंगलवार को गुरुग्राम सर्वे करने आ गई है। वह बुधवार से सर्वे का कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान के अनुसार शुरुआत में जिला के सोहना ब्लॉक के गांव जोलाका, बिलहाका, रहाका, चूहड़पुर, टोलनी, इसाकी, रानी का सिंघौला, भोगपुर, खुंटपुरी, रतिया का नवाबाद और निमौठ को लिया गया है। जहां पर सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ड्रोन से संपत्तियों का सर्वे करेगी। इस सर्वे के लिए 13 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचकर पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क किया है। यह टीम दो हिस्सों में सर्वे का काम करेगी। एक हिस्सा ड्रोन से सर्वे करने के कार्य को देखेगा, जबकि टीम का दूसरा हिस्सा ड्रोन से मिलने वाली इमेजरी व अन्य डाटा को कैप्चर करेगा।
गौरतलब है कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश के गांवों को लाल डोरा से मुक्त करना चाहती है। इसके पीछे उनकी मंशा है कि लोगों को कानूनी रूप से आबादी देह में उनकी जमीन का मालिकाना हक मिल सके। यह अनूठी पहल करनाल जिला के गांव सिरसी से शुरू की गई। गांव सिरसी को इस वर्ष 26 जनवरी को हरियाणा का ही नहीं, बल्कि देश का पहला लाल डोरा मुक्त गांव घोषित किया गया था।
विज्ञापन

अब चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य के गांवों को लाल डोरा मुक्त करवाने के लिए तेजी से ड्रोन सर्वे कर मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। पंचायत विभाग के अधिकारियों के अनुसार 6 जून 2020 तक राज्य के 600 गांवों से ज्यादा गांवों में सर्वे के लिए चूना-मार्किंग का कार्य पूरा किया जा चुका है और इन गांवों में जल्द ही सर्वे ऑफ इंडिया ड्रोन सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें