फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 11 जालसाजों ने देशभर में की 14. 60 करोड़ रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर देते थे वारदात को अंजाम
विज्ञापन

आरोपियों से 4 लाख 20 हजार रुपये, 4 मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। साइबर क्राइम पुलिस की टीमों द्वारा गिरफ्तार किए गए एक महिला सहित 11 आरोपियों ने देश भर में 14.60 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ओएलएक्स पर ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर और इंस्टाग्राम के माध्यम से पैसों की धोखाधड़ी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख 20 हजार रुपये, 4 मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि देश भर से साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम ईस्ट थाने के जांच अधिकारी सुभाष की टीम ने आरोपी दीपक कुमार, नवीन कुमार, धनवंत यादव, भारत केशवानी, पारस राजभर, मनीष कुशवाह व दीपक कुशवाह को गिरफ्तार किया था। जबकि साइबर क्राइम थाना मानेसर के जांच अधिकारी मनीष ने राजस्थान के खैरथल निवासी नदीम को मानेसर, गुरुग्राम में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रोहतक के गुरप्रीत को साइबर क्राइम थाना मानेसर के जांच अधिकारी राकेश ने मानेसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उधर, दिल्ली नजफगढ़ निवासी नवीन को साइबर क्राइम थाना मानेसर के जांच अधिकारी संजीव ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना वेस्ट के जांच अधिकारी ललित ने यूपी के खलीलाबाद निवासी अमिता सिंह को साइबर क्राइम थाना वेस्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए चार मोबाइल फोन का इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से डाटा अवलोकन कराने पर पता चला कि इन्होंने देश भर में लगभग 14 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी की है। इसके संबंध में कुल 4279 शिकायतें और 198 केस दर्ज हैं। इनमें से पांच केस गुरुग्राम सहित कुल 16 केस हरियाणा में दर्ज हैं।

मतदान के प्रति जागरुक करते वीएचपी के पदाधिकारी।स्रोत-संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें