फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 108 सुहागिन महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। खंड के गांव डाडावास स्थित रामजी लाल की ढाणी में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले डाडावास मंदिर में हवन-यज्ञ हुआ। इसके बाद 108 सुहागिन महिलाओं ने मुख्य मार्गों से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और सुहागिन महिलाओं ने कलश कथा स्थल पर स्थापित किए। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि 1 जून से 8 जून तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा वाचक गौरवाचार्य महाराज हर रोज सुबह 11 बजे से 3 बजे तक करेंगे व 8 जून की शाम जागरण व 9 जून को पूर्ण आहुति के उपरांत हनुमान जी का रोट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें