फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम से संबंधित 102 शिकायतें लंबित,सरकार ने रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ठेकेदारों के भुगतान, सार्वजनिक फंड का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों से संबंधी हैं शिकायतें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम से संबंधित शिकायतों का निस्तारण न होने पर सरकार ने नाराजगी जताई है। अलग-अलग मामलों की 102 मुख्य शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। इसमें ठेकेदारों के भुगतान, सार्वजनिक फंड का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों से संबंधी शिकायतें हैं। अब सरकार ने सभी लंबित शिकायतों के मामले में रिपोर्ट मांगी है।
यह सभी शिकायतें पिछले दो वर्षों से लंबित पड़ी हुई हैं। यह शिकायतें प्रदेश के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), सतर्कता विभाग और सीआईडी को की गई थीं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से गोशाला में जनता के पैसे के दुरुपयोग का मामला, वजीराबाद में स्टेडियम के टेंडर का मामला, यहीं पर सामुदायिक भवन के निर्माण की घटिया गुणवत्ता का मामला आदि शामिल हैं। वजीराबाद स्टेडियम के मामले में अक्टूबर 2021 को टेंडर डाले गए थे। इस मामले में सतर्कता विभाग ने मुख्य अभियंता से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछला रिमाइंडर अगस्त 2022 में भेजा गया था। इसके अलावा शहर में साइनबोर्ड लगाने के मामले की भी शिकायत हुई थी। शहरी निकाय विभाग ने अब नगर निगम से प्रत्येक मामले की अलग-अलग विवरण सहित रिपोर्ट मांगी है। पिछले दिनों इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी, लेकिन शहर में जलभराव के चलते वह हो नहीं सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें