फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में साइबर सिटी में दिखेगा मॉडलों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार--
विज्ञापन

नए साल में साइबर सिटी में दिखेगा मॉडलों का जलवा
-फैशन एक्स क्वीन ब्यूटी प्रतियोगिता का 19 जनवरी को गुरुग्राम में होगा फाइनल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नए साल में साइबर सिटी में मॉडलों का जलवा बिखरेगा। जिसमें देशभर की 25 सुंदरियां रैंप पर प्रदर्शन करेगी। रविवार को सेक्टर-29 स्थित निजी होटल में फैशन एक्स क्वीन ब्यूटी प्रतियोगिता का फाइनल ऑडिशन हुआ।
विज्ञापन

ऑडिशन में जज पैनल में वेब फिल्मों के निर्देशक अमित अग्रवाल, डॉ स्वरुपा मित्रा एवं इनोविजन ब्रांड मैनेजमेंट के सीईओ हरिंद्र डोगरा ने ऑडिशन में मॉडलों से सवाल जवाब किए। कई मॉडलों ने रिकॉर्डिंग डांस एवं गीत प्रस्तुत भी किए। डोगरा बताया कि फैशन प्रतियोगिता को लेकर अभी तक दिल्ली, गुरुग्राम जयपुर, देहरादून एवं चंडीगढ़ में ऑडिशन लिए जा चुके है। 25 प्रतियोगियों का ग्रांड फिनाले के लिए सेलेक्शन हो चुका है। 19 जनवरी को गुरुग्राम में ही होने वाले ग्रांड फिनाले में जजमेंट के तौर पर बॉलीवुड कलाकारों की देखरेख में विजेता का चुनाव किया जाएगा। विजेता को फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए भी किसी भी प्रतिभागी से कोई फीस नहीं ली जा रही। ऑडिशन में दिल्ली, गुरुग्राम, राजस्थान, देहरादून, चंडीगढ, जालंधर, हरिद्वार, हिमाचल प्रदेश से मॉडलों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बॉलीवुड फिल्म राइटर खालिद आजमी, एक्टर राज चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--कुमार हरिओम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें