निर्णय: मांगों के लिए 30 तक करेंगे सम्मेलन
-गुरुग्राम जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यकर्ता सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पंचायत धर्मशाला के निकट जनस्वास्थ्य विभाग में जिला प्रधान जसवंत शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। संगठन मांगों को लेकर प्रदेश भर में जिला स्तर पर 10 से 30 जुलाई तक कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहा है। सम्मेलन में विशेष तौर पर प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार पाराशर ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति अवगत कराया। संचालन महेंद्र सिंह सहराम ने किया।
इसमें बताया गया कि सरकारी भत्तों में काट छांट कर दी गई है। पुरानी पेंशन स्कीम अभी तक लागू नहीं हुई है। खाली पदों पर पक्की भर्ती करने की मांग पूरी नहीं हुई है। समान काम समान वेतन के बारे सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर शर्मा ने बताया कि चिकित्सा भत्ता अभी तक एक हजार कर्मचारियों को नहीं मिला है। कैश लेस हेल्थ कार्ड भी आधा अधूरा कार्य पड़ा है। सम्मेलन में ब्रांच फर्रुखनगर, सोहना, पटौदी व गुरुग्राम से कमलेश शर्मा, हरिओम, बिश्भंबर, संजय यादव, शेर सिंह, सतपाल, बुधराम, अशोक, सुनील गुप्ता, राजेश, राजेंद्र शर्मा, मामन त्यागी, बलवंत, अनूप ठाकरान, रविंद्र सिंह नेहरा, प्रताप बघेल, गोविंद राम, सलीम, संजय, राजेश रोहिल्ला, ओमसिंह, कृष्ण चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.........