-
उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
गुरुग्राम। अतुल कटारिया स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस वर्ष शिक्षक दिवस की थीम इंस्पायरिंग द नेक्स्ट जनरेशन रही। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पूर्व छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद