गुरुग्राम सेक्टर-52 स्थित वजीराबाद के पास शनिवार रात 12 बजे झुग्गी-झोपड़ियों में भयंकर आग लग गई। इसमें 100 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर मौके पर करीब 10 दमकल केंद्रों के वाहन पहुंच गए।
गुरुग्राम सेक्टर-52 स्थित वजीराबाद के पास शनिवार रात 12 बजे झुग्गी-झोपड़ियों में भयंकर आग लग गई। इसमें 100 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर मौके पर करीब 10 दमकल केंद्रों के वाहन पहुंच गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
गांव वजीराबाद के पास करीब सवा सौ परिवार झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। शनिवार रात 12 बजे अज्ञात कारणों से यहां एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग अन्य में भी फैल गई। लोगों ने बाल-बच्चों सहित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर में सूचना पर 10 दमकल केंद्रों के वाहन पहुंच गए। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। छोटे-छोटे गैस के सिलिंडरों में ब्लास्ट होने लगे। चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग का कहना है कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। झुग्गियों के पास-पास होने से व इनमें ज्वलनशील सामानों की मात्रा अधिक होने से आग तेजी से फैली है।
विज्ञापन
नहीं चेता प्रशासन
तीन सप्ताह पहले नाथुपुर में आग लगने से करीब 800 झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं। वहीं, नाहरपुर व सदर बाजार के पास भी पिछले दिनों झुग्गियों में आग लग चुकी है। इन घटनाओं से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। यहां आग को रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए हैं और न ही इन झुग्गियों को शहर में बसने से रोका जा रहा है। इस तरह की घटनाओं के बाद आसपास के इलाकों मेें भी आग फैलने का खतरा बन जाता है।