फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर में 22.04 किमी की 10 सड़कें होंगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी, एमसीजी और जीएमडीए जैसे विभागों द्वारा किया जाएगा विकसित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में कुल 22.04 किलोमीटर लंबे दस सड़क खंडों की पहचान की गई है। इन खंडों को एचएसवीपी, एमसीजी और जीएमडीए जैसे विभागों द्वारा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर के आदेश के बाद जिले में 10 सड़कों को शामिल किया गया है। इसमें एटलस चौक से सिकंदरपुर तक की सड़क सबसे लंबी होगी जबकि फायर स्टेशन से मल्टीलेवल पार्किंग तक की सड़क सबसे छोटी है।

पहचान किए गए सड़क खंडों में एचएसवीपी का फायर स्टेशन रेड लाइट से मल्टीलेवल पार्किंग तक 0.69 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है। एमसीजी के तहत निर्वाणा कंट्री रोड से एसपीआर से सेक्टर-49 तक 0.89 किलोमीटर और साउथ सिटी-II एंट्री गेट से आर्केडिया मॉल रेड लाइट तक 1.44 किलोमीटर के खंड हैं। जीएमडीए के एमजी रोड (इफ्को से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन) तक 2.50 किलोमीटर का खंड भी इसमें शामिल है। इसके अतिरिक्त जीएमडीए ने सेक्टर 27/28 डिवाइडिंग रोड पर 2.05 किलोमीटर और सेक्टर 27/43 डिवाइडिंग रोड पर 2.10 किलोमीटर के खंडों की पहचान की है। सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी तक 1.82 किलोमीटर और सनाथ रोड पर 2.45 किलोमीटर के खंड भी जीएमडीए के दायरे में हैं। एआईटी चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन तक 5.80 किलोमीटर और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से साइबर हब तक 2.30 किलोमीटर के खंड भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख मॉडल सड़क खंड
एचएसवीपी के तहत फायर स्टेशन रेड लाइट से मल्टीलेवल पार्किंग तक का 0.69 किलोमीटर का खंड एक मॉडल सड़क के रूप में चिह्नित है। एमसीजी ने निर्वाणा कंट्री रोड से एसपीआर से सेक्टर-49 तक 0.89 किलोमीटर और साउथ सिटी-II एंट्री गेट से आर्केडिया मॉल रेड लाइट तक 1.44 किलोमीटर के खंडों को प्रमुख मॉडल सड़कों में शामिल किया है। जीएमडीए के एमजी रोड (इफ्को से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन) तक 2.50 किलोमीटर का खंड भी मॉडल सड़क के रूप में पहचाना गया है।

नो-स्मोकिंग जोन में धूम्रपान करने वालों पर तत्काल लगेगा जुर्माना

इन सड़कों को बेहतर ढंग से विकसित एवं व्यवस्थित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में स्मोकिंग जोन निर्धारित किए जाएंगे। नो-स्मोकिंग जोन में धूम्रपान करने वालों पर तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी, जिन्हें नागरिकों के साथ शालीनता एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएंगे। टीम के सदस्य बॉडी कैमरा से लैस होंगे और जुर्माने की राशि ऑनलाइन माध्यम से वसूल की जाएगी। जरूरतमंदों की सुविधा के लिए यहां व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही, प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर नियमों और जुर्माने से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी। यही नहीं, एमसीजी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर थूकने और च्यूइंग गम फेंकने पर भी जुर्माने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन



आइकोनिक सड़कों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका निर्माण शुरु किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें