फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नमो क्रिकेट लीग में दूसरे दिन 10 मुकाबले, द ब्रदरहुड और हर्बल किंग्स की जीत

विज्ञापन
नमो क्रिकेट लीग में भाग लेते खिलाड़ी। प्रशिक्षक
विज्ञापन
- पांच-पांच ओवर के मुकाबलों में टीमों ने दिखाया आक्रामक खेल, दिनभर चले रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल (टीडीएल) क्रिकेट मैदान पर चल रही नमो क्रिकेट लीग के दूसरे दिन रविवार को 10 मुकाबले खेले गए। पांच-पांच ओवर के टूर्नामेंट में टीमों ने आक्रामक क्रिकेट का प्रदर्शन किया। द ब्रदरहुड, फाजिलपुर बादली-11, क्रिकस्पार्टंस, सेक्टर-9 गुरुग्राम किंग्स, टीम लीगल, गुरुग्राम स्ट्राइकर्स, टीडीएल वारियर, भगवा-11 मानेसर, हर्बल किंग्स और क्रिकेट क्लब आया नगर ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में द ब्रदरहुड ने सेक्टर-32 स्ट्राइकर्स को 52 रन से हराया। द ब्रदरहुड ने दो विकेट पर 69 रन बनाए, जबकि सेक्टर-32 स्ट्राइकर्स सात विकेट पर 17 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में फाजिलपुर बादली-11 ने रतन हेल्थ केयर को 10 रन से हराया। फाजिलपुर बादली ने छह विकेट पर 28 रन बनाए, जवाब में रतन हेल्थ केयर सात विकेट पर 18 रन बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में क्रिकस्पार्टंस ने ब्लेज वारियर्स को आठ विकेट से हराया। ब्लेज वारियर्स ने 25 रन बनाए, जिसे क्रिकस्पार्टंस ने 3.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल किया। चौथे मैच में सेक्टर-9 गुरुग्राम किंग्स ने गुरुग्राम लायंस को 26 रन से हराया। पांचवें मैच में टीम लीगल ने जीसीसीसी को नौ विकेट से शिकस्त दी। छठे में गुरुग्राम स्ट्राइकर्स ने घुन्ना-11 को 21 रन से हराया। सातवें में टीडीएल वारियर ने महाराजा कैटरिंग को सात विकेट से मात दी। आठवें मैच में विकाश मोर्या की टीम के नहीं पहुंचने पर भगवा-11 मानेसर को वॉकओवर मिला। नौवें मैच में हर्बल किंग्स ने सुपर राइडर को 30 रन से हराया। दसवें में क्रिकेट क्लब आया नगर ने प्लेइंग-11 को 13 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें