फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी के हब से 10 आईफोन चोरी, ऑडिट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित डेलीवरी लिमिटेड लॉजिस्टिक कंपनी के हब से करीब 10 आईफोन अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। कंपनी के ऑडिट में चोरी का खुलासा हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार 15 मई को प्राथमिकी दर्ज की है।
डेलीवरी लिमिटेड के कंसल्टेंट रिटायर्ड एसीपी अभय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर और अक्तूबर 2025 के दौरान कंपनी के पथरेड़ी स्थित इंडिया-1 हब में मोबाइल के पार्सल आए थे। जब कंपनी के कर्मचारी रविंद्र कुमार ने 8 अक्तूबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 के बीच स्टॉक का ऑडिट किया, तो परिसर से कई कीमती आईफोन गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिट में पता चला कि अज्ञात लोगों ने वे-बिल और आईएमईआई नंबर वाले इन कीमती आईफाेन को चोरी कर लिया। गायब हुए सभी आईफोन के आईएमईआई नंबरों को सर्विलांस और ट्रैकिंग पर लगाया गया है। तकनीकी जांच के बाद पता चला कि सभी आईफोन हब परिसर से चोरी ही हुए हैं। बिलासपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत ने बताया कि आईफोन के आईईएमआई नंबरों को सर्विलांस व ट्रैकिंग पर लगाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आईफोन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें