फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 पेटी शराब से भरा कैंटर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/फर्रुखनगर। पुलिस ने बुधवार देर रात को झज्जर बाईपास से भारी मात्रा में शराब से भरा कैंटर पकड़ा। पुलिस को देखकर एक आरोपी फरार हो गया जबकि टीम ने दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर में 400 पेटी शराब मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि शराब को यूपी लेकर जा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पूछताछ की जा रही है कि शराब किसकी थी और कहां से लेकर आ रहे थे। सीआईए निरीक्षक इंदीवर सिंह ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे सूचना के आधार पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इतने में एक कैंटर तेजी से आया। पुलिस को देखकर कैंटर चालक व उसके साथी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। उसकी पहचान यूपी रामगढ़ के जोसफ नगर निवासी डोमनिक मसीह उर्फ सोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें