फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी में मुसीबत : गुरुग्राम से लुधियाना तक एंबुलेंस के वसूले 1.20 लाख, गिरफ्तार

Sat, 08 May 2021 04:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी के दौर में लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें बेड नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
87 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से एक मरीज को लुधियाना पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सर्विस ने 1.20 लाख रुपये ले लिये। पीड़ित महिला ने मजबूरी में रुपये दे भी दिए, लेकिन उसने अपना दर्द ट्विटर पर लिख दिया। मामला दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित दसघरा गांव से जुड़ा था तो दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसने मामला दर्ज कर कार्डिया केयर एंबुलेंस कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर एंबुलेंस जब्त कर ली। आरोपी एमबीबीएस डॉक्टर है। वह डॉक्टरी न कर एंबुलेंस का धंधा कर रहा था। हालांकि आरोपी ने महिला के रुपये लौटा भी दिए हैं, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेकर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अमनदीप कौर नामक एक महिला का ट्वीट मिला था। उसमें अमनदीप ने लिखा था कि उसकी मां सतिंद्र कौर कोरोना पॉजिटिव थीं। उनको गुरुग्राम से लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराना था। इसके लिए उन्होंने दसघरा, इंद्रपुरी की एक एंबुलेंस सर्विस कार्डियाकेयर से संपर्क किया। कंपनी के मालिक मिमोह कुमार ने मरीज को शिफ़्ट करने के 1.20 लाख मांगे।

अमनदीप ने उसेसे रुपये ज्यादा होने की बात भी की, लेकिन उसने रुपये कम नहीं किए। मजबूरी में वह एंबुलेंस को लेकर लुधियाना गई। ट्वीट मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच के लिए एंबुलेंस सर्विस के दफ्तर पहुंची। वहां से आरोपी मिमोह को गिरफ्तार कर लिया गया। अमनदीप से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने बताया कि वह लुधियाना में है और मां की देखभाल कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह डीएलएफ गुरुग्राम में रहती है। पुलिस ने आरोपी मिमोह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने एमबीबीएस करने के बाद कुछ समय के लिए डॉक्टरी की थी। लेकिन बाद में उसने डॉक्टरी छोड़ दी। दो साल से वह एंबुलेंस के कारोबार में आ गया। अब पिछले एक माह से उसने कोविड के दौरान लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों से जमकर कमाई की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

----

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें