फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी के छात्र ओबामा को देंगे सलामी

Wed, 14 Jan 2015 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शहर के प्रशांत यादव अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को सलामी देंगे। द्रोणाचार्य कॉलेज के बीएससी नॉन मेडिकल का द्वितीय वर्ष का छात्र फिलहाल पंजाब में राजपथ पर दोनों देश के राष्ट्रपति को सलामी देने के लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

    
प्रशांत का चयन आखिरी दौर में होने से कॉलेज प्रबंधन और घर में खुशी का माहौल है। सेक्टर-14 के गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज में बतौर लाइब्रेरियन रणबीर सिंह कहते हैं, अगर बेटा राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रणव मुखर्जी को सलामी देंगे तो इससे अधिक गौरव का क्षण क्या होगा? अभी फिलहाल वह ट्रेनिंग ले रहा है।
    
राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज के एनसीसी विंग के प्रभारी सुशील बताते हैं कि इस बार दो छात्र बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव राघव और प्रशांत का चयन हुआ है। लेकिन केवल एक छात्र ही अंतिम राउंड तक पहुंच पाया है। अंतिम राउंड में पहुंचने के बाद परेड के लिए तैयारी करते हैं। कई बार अंतिम समय में परेड में भी जगह नहीं मिलती है। 24 जनवरी को इस बारे में अंतिम फैसला होता है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं शामिल
द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्र पहले भी राजपथ पर देश के राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने वाले दूसरे देश के मुखिया को सलामी दे चुके हैं। साल 2014 में भी इस कॉलेज से आशीष राघव को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। छात्रा मनीषा भी राजपथ में परेड दे चुकी है।

कैसे होता है चयन
एनसीसी के प्रत्येक निदेशालय से 101 कैडेट का चयन किया जाता है। छंटनी के बाद पूरे भारत के 17 निदेशालय से कुल 120 कैडेट गणतंत्र दिवस के परेड के लिए चयनित होते हैं। जो राष्ट्रपति को सलामी देते हैं।

अक्तूबर से लेकर 24 जनवरी तक कैंप का सिलसिला जारी रहता है। कड़े प्रशिक्षण के बाद उन्हें राजपथ पर सलामी के लिए तैनात करते हैं। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के तहत इन्हें विदेश भ्रमण का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें