गुड़गांव के सुशांत लोक फेस-1 स्थित शैलोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल वर्ल्ड स्कॉलर कप के समापन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह प्रतियोगिता अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में नवंबर 2016 में होगी।
बता दें कि इस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल बैंकाक में अगस्त के प्रथम सप्ताह में आयोजित हुआ था। 36 विभिन्न देशों से आए 3500 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया, चीन, सिंगापुर, कनाडा और अमेरिका के विद्यार्थी थे।
जिन्हें पछाड़ते हुए शैलोम हिल्स स्कूल के छात्रों ने जीत दर्ज की। इसमें 18 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 9 छात्र ‘इंपर्फेक्ट वल्ड’विषय पर हुए वाद-विवाद में जीते थे। इनमें ऋषिका अरोड़ा, पर्लीन रान्होत्र, कुशाग्र कपूर, रुशिकेश ओले, वेदांत स्वेन, नंदिनी शुक्ला, विक्रांत सिंह, आरुषि हंस, अनुष्का चौधरी शामिल हैं।
स्कूूल के निदेशक डॉ लिली जॉर्ज ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर त्रिस्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें बहुत से विद्यालयों ने भाग लिया और उसके बाद बैंकाक में वैश्विक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत से शैलोम हिल्स स्कूल 26 स्कूलों में प्रथम आया। 48 मेडल जीते और उस राउंड के टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस के लिए क्वालीफाई किया।