थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल जांच कराने के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई। फिलहाल पुलिस के सामने उसकी भाषा समझने की परेशानी भी आ रही है। युवक जो भाषा बोल रहा है, वह पुलिस या डाॅक्टरों की समझ नहीं आ रही, जबकि युवक को शायद इंग्लिश नहीं आती। ऐसे में दुभाषिए की व्यवस्था की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।