साइबर सिटी के ग्रामीण क्षेत्र में भी एसयूवी ‘हमर’ कार पहुंच चुकी है। शहरी क्षेत्र में पहले से ही दो लोगों के पास यह कार है। लक्जरी कारों के हब गुड़गांव का गांव भी अब इससे अछूता नहीं रहा।
गांव की पहली हमर फाजिलपुर गांव के राहुल यादव के पास है। यह कार पंद्रह दिन पहले उनके पास दुबई से आई हैं। पहले यह कार वहां के एक शेख के पास थी। गांव के लोगों में यह कार आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस कार के मालिक राहुल ने कहा कि यह उनकी ड्रीम कार है। इसका सपना उन्होंने काफी पहले देखा था। जो अब जाकर पूरा हुआ है।
आम जनता के लिए नहीं है अब हमर
अमेरिकन ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स की यह कार दुनिया भर में अपने लक्जरी लुक के लिए जानी जाती है। आम लोगों के लिए कार बंद हो चुकी है। सिर्फ अमेरिकी सेना के लिए ही इसका प्रोडक्शन हो रहा है।
फाजिलपुर के राहुल की हमर 2008 मॉडल की है। यह हमर की सबसे लेटेस्ट मॉडल (एच-3) है। हमर की यह मॉडल जीएमटी355 बेस की है।
दुबई के शेख से खरीदी है यह कार
राहुल यादव ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनकी शुरू से इच्छा थी कि उनके पास एक ड्रीम कार हो। इसके लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। दुबई के शेख से कार का सौदा मुंबई के एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से हुआ। शुरूआत में जब बात चल रही थी तो कहा गया कि हमर की उपलब्धता अभी नहीं है।
तकरीबन एक महीना पहले इस कार के बारे में जानकारी मिली। इस आयात करने के लिए सभी प्रकार की कागजी कार्रवाई करने में काफी समय लगा। राहुल ने बताया कि जब से कार उनके यहां पहुंची है तब से वह काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लोगों की बधाईयां भी खूब मिल रही हैं।
मदर्स डे पर मां ने दिया गिफ्ट
राहुल ने कहा कि मदर्स डे पर बेटे मां को गिफ्ट देते हैं मगर मेरी मां ने मुझे मेरी ड्रीम कार दी है। आज यह कार उनके पास इसमें मां का ही आर्शीवाद है। कार की सवारी कर पूरा परिवार काफी खुश है।
कौन है राहुल यादव
25 वर्ष के राहुल यादव कारोबारी हैं। उनका प्रॉपर्टी और ईंट भठ्ठे का कारोबार है। इसके अलाव धारुहेडा में उनका स्कूल भी चल रहा है। यही नहीं राहुल एक अच्छे सिंगर भी हैं। उनकी एक महत्वाकांक्षी वीडियो एलबम भी लांच होने वाली है। इनका नाम ‘फाजिलपुरिया इन द हाउस’ है। हरियाणा की सबसे बड़े बजट का यह वीडियो एलबम होगा। जल्द ही उनकी एक और एलबम ‘चुल’ जल्द ही एमटीवी पर लांच होगी।