फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांवः कार फ्री डे अभियान से जुडेंगे अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट

Mon, 23 Nov 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में उत्साह के साथ शुरू हुए कार फ्री अभियान की पकड़ को ढीला होते देख इसे फिर से धार देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस, कॉरपोरेट और टीम कार फ्री विशेष तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब इस अभियान के तहत आम लोगों को भी जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी तेजी से चल रहा है। इसे गति देने के लिए मंगलवार को कोलंबिया के बगोटा शहर से अंतरराष्ट्रीय परिवहन विशेषज्ञ डेरियो हिडाल्गो भी गुड़गांव आ रहे हैं।

शहर को जाम और पल्यूशन फ्री बनाने के लिए पिछले कई मंगलवार से कार फ्री डे अभियान चलाया जा रहा है। शुरूआत के कुछ अभियान का असर दिखा मगर धीरे-धीरे यह औपचारिक होने लगा। कार फ्री सड़कों पर कारों का कारवां पहले जैसा दिखने लगा। टीम कार फ्री ने इस बात का आकलन किया है कि कहां-कहां परेशानी आ रही है। अब उसकी ओर से इन कमियों को दूर करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


टीम कार फ्री की सारिका भट्ट ने बताया कि आम आदमी को कार फ्री अभियान से जोड़ने के लिए मंगलवार को हुडा सिटी सेंटर पर साइकिल से चलने वालों को फ्री मॉस्क बांटा जाएगा। इस दौरान सभी को साइकिल से चलने के फायदे भी बताए जाएंगे।

वहीं अभियान के समर्थन में रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-40 के विद्यार्थियों ने भी साइकिल रैली निकाली। इस दौरान सभी में भरपूर उत्साह दिखा। स्कूल की प्रिंसिपल पिया शर्मा ने बताया कि कार फ्री अभियान एक बेहतर शुरूआत है। इसमें सभी को साथ देना चाहिए।

लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिवहन विशेषज्ञ डेरियो हिडाल्गो के अभियान से जुड़ने से काफी फायदा होगा। कारों को सड़कों से कैसे कम किया जाए, इसे लेकर उनके पास काफी आइडिया भी हैं। कॉरपोरेट सेक्टर की ओर से कारों की संख्या हर मंगलवार को लगातार कम की जा रही है।

उद्योग विहार की नगारो कंपनी पहले अभियान से काफी मेहनत कर रही है। उसके सीईओ मानस फुलेरिया हर अभियान में साइकिलिंग करते नजर आते हैं। गोल्फ कोर्स रोड, सुभाष चौक से हुडा सिटी सेंटर रोड, साइबर हब और उद्योग विहार की सड़कों पर इस मंगलवार प्रयास किया जा रहा है कि कारों की संख्या न्यूनतम रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें