दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 27 दिसंबर से शुरू हुई 7वीं सबजूनियर और 9वीं सीनियर किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में फरीदाबाद की बॉक्सर लड़कियां छाई हुई हैं।
अपने उम्दा प्रदर्शन के चलते मंगलवार तक वे तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमा चुकी है। प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी।
टीम के साथ गए कोच राजीव गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता में डीपीएस सेक्टर-19 की काजल सेठी व नव्या स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रही।
वहीं सेक्टर-21डी स्थित जीबीएन स्कूल की मोनल कुकरेजा ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा डीएवी सेक्टर-14 की युवी राजपूत ने कांस्य पदक पर पंच लगाया।
गोदारा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश से 94 हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 19 खिलाड़ी फरीदाबाद से हैं। उन्होंने कहा कि अभी टीम से और पदक झटने की उम्मीद बरकरार है।