फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी से टकराई बंदूक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sun, 23 Mar 2014 05:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह कंपनी के दिल्ली मुख्यालय से कैश वैन रुपये लेकर चली। जिसमें ब्रिक्स कंपनी के चार गार्ड भी तैनात थे। कैश वैन मामूरा गांव में सुरभि अस्पताल के पास कंपनी के ब्रांच ऑफिस पहुंची। वैन में बैठे गार्ड नीचे उतरने लगे। फरीदाबाद निवासी दिलरूब खान भी अपनी बंदूक लेकर उतरा, इसी दौरान उसकी बंदूक का सिरा सीढ़ियों से अचानक टकराने से फायर हो गया।
विज्ञापन


गोली दिलरूब के जबड़े को चीरती हुई निकल गई। उसे फौरन सुरभि अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कैलाश अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस वक्त हादसा हुआ, कैश वैन में लाखों रुपये बक्से में रखे हुए थे। हादसे के बाद गार्डों ने कैश को निगरानी में ब्रिंग आर्या के ऑफिस में रखवाया।
विज्ञापन

सेना से रिटायर हुआ था दिलरूब

दिलरूब खान सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हुआ था। रिटायर होने के बाद उसने सिक्योरिटी कंपनी में गनमैन की नौकरी शुरू की थी।

गनमैन की बंदूक से गोली चलने की यह दूसरी घटना है। इसी माह 11 मार्च को भंगेल इलाके में एटीएम री-फिल करने के लिए एक कैश वैन के गनमैन अनूप की बंदूक गिर जाने से गोली चल गई थी, जो पास खड़े अमित नाम के युवक के पैर में जा लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें