दिल्ली में दक्षिण पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में बीती रात गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मौके पर कई राउंड गोलियां चली हैं और एक गोली राजकुमार नामक युवक को लगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाला और आसिफ नामक आरोपी 20 से 25 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और गोलियां चलाई।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में राजकुमार को गोली मारी है। पुलिस अधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए थे। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे।