फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ठीक से चलाने को कहा तो फायरिंग

Sat, 30 Mar 2019 07:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
gun
विज्ञापन

नई दिल्ली में लोग छोटी-छोटी बातों पर आपा खो देते हैं। मानसरोवर पार्क इलाके में कार ठीक से चलाने के लिए कहने पर एक युवक ने हवा में दो गोलियां चला दीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, दयालपुर इलाके में भी कार ठीक से चलाने के लिए कहने पर कार सवार ने छात्र का सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मनीष शर्मा परिवार के साथ गली नंबर-10, राम नगर, एमएस पार्क में रहते हैं। शुक्रवार रात उनका चचेरा भाई घर आया था। देर रात वह घर जाने लगा। मनीष भी घर के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी अंदर करने लगे। 

पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र खारी उर्फ जीतू अपनी कार तेजी से लेकर आया। कार से मनीष को टक्कर लगते-लगते बची। मनीष ने जितेंद्र से देखकर कार चलाने को कहा तो वह झगड़ने लगा। 
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान जितेंद्र ने पिस्टल निकाली और हवा में दो गोलियां चला दीं। मनीष भागकर अपने घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पिस्टल भी बरामद हो गई है।

उधर, परिवार के साथ शिव विहार में रहने वाले निर्मल मंगलवार शाम अपनी बहन, दोस्त प्रिंस और अभिषेक के साथ ब्रिजपुरी टी-प्वाइंट पर ऑटो को इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान, एक कार सवार युवक पहुंचा। 

निर्मल की बहन कार से टकराते-टकराते बची। निर्मल ने युवक से कार ठीक से चलाने को कहा तो उसने शराब के नशे में रॉड मारकर निर्मल का सिर फोड़ दिया और फरार हो गया। निर्मल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें